पुलिस की तत्परता से बची किशोरी

पीआरवी जवान जयप्रकाश बिद एवं होमगार्ड कौशल कुमार यादव की तत्परता से मंगलवार की रात फांसी के फंदे पर झूल चुकी किशोरी की जान बच गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:05 AM (IST)
पुलिस की तत्परता से बची किशोरी
पुलिस की तत्परता से बची किशोरी

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : पीआरवी जवान जयप्रकाश बिद एव ं होमगार्ड कौशल कुमार यादव की तत्परता से मंगलवार की रात फांसी के फंदे पर झूल चुकी किशोरी की जान बच गई। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे इन जवानों ने बगैर क्षण गंवाए दरवाजा तोड़ कर किशोरी को गोंद में उठाकर उसे फांसी की गिरफ्त से मुक्ति दिलाई। बिटिया को सुरक्षित देख परिजन पुलिसकर्मियों को ढेर सारा आशीर्वाद देकर घर से विदा किया। वही पुलिस महकमा अपने इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से वाहवाही ले रहा है।

मंगलवार की रात करीब नौ बजकर सात मिनट पर 112 पर सूचना आई कि तहसील मुख्यालय के वार्ड संख्या दो में एक पन्द्रह साल की किशोरी परिजनों के किसी बात से नाराज होकर कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगाने की जुगत कर रही है। तत्काल कंट्रोल रूम ने जीपीएस के मदद से कालर के सबसे नजदीक मौजूद  पीआरवी बाइक 4222 को घटनास्थल पहुंच मदद का निर्देश मिला। उस वक्त बाइक पर सीपी जयप्रकाश बिद एवं होमगार्ड कौशल यादव झट मौके पर पहुंच गये। घटनास्थल का क्षण भर में मुआयना करने के बाद दरवाजा तोड़ने में जुट गए। जैसे दरवाजे से अंदर दाखिल हुए किशोरी चादर से बने फंदे में झूल रही थी। बगैर क्षण गंवाए बिद ने किशोरी को उठाकर फंदे की पकड़ को खोलने में कामयाब हो गये। जिससे किशोरी सही सलामत बच गई।

chat bot
आपका साथी