बर्ड फ्लू पर नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स का गठन

मध्यप्रदेश के बाद पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बैठक कर तत्काल टास्क फोर्स का गठन करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ पशु चिकित्सालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम में भी सक्रिय हो गया है। जिले में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। हालांकि स्थानीय स्तर पर मृत पक्षियों के पोस्टमार्टम व जांच में अभी तक बर्ड फ्लू होने की पुष्टि नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:34 PM (IST)
बर्ड फ्लू पर नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स का गठन
बर्ड फ्लू पर नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स का गठन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मध्यप्रदेश के बाद पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बैठक कर तत्काल टास्क फोर्स का गठन करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ पशु चिकित्सालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम में भी सक्रिय हो गया है।

जिले में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। हालांकि स्थानीय स्तर पर मृत पक्षियों के पोस्टमार्टम व जांच में अभी तक बर्ड फ्लू होने की पुष्टि नहीं हुई है। सीमावर्ती मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने संबंधितों की शनिवार को तत्काल आपात बैठक बुलाई। बर्ड फ्लू के संभावित संक्रमण से बचने व संभावनाओं पर नियंत्रण करने के लिए सुरक्षात्मक कदम तत्काल उठाए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बचाव के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स, तहसील स्तरीय टास्क फोर्स व विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स गठित कर उसे तत्काल क्रियाशील किया जाए। पशु चिकित्सा विभाग ने टास्क फोर्स का गठन भी कर लिया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सतर्कता से बर्ड फ्लू के संक्रमण को पूरी तरीके से रोका जा सकता है। जिले स्तर पर बर्ड फ्लू के किसी प्रकार की आशंका का समाधान व जानकारी के लिए जिला पशु चिकित्सालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम क्रियाशील कर दिया गया है। जिले के नागरिक बर्ड फ्लू के संबंध में मोबाइल नंबर 9161539759, 9415182008 व 9450160731 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की बेहतर साफ-सफाई रखने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया। यह भी बताया कि जिले में अन्य प्रदेशों व जिले से बाहर कहीं से भी फार्म के मुर्गों के परिवहन को प्रतिबंधित किया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राम प्रताप त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

कौवों की मौत से लोग भयभीत

बीजपुर (सोनभद्र) : बीजपुर क्षेत्र में कौवों की मौत से लोग भयभीत होने लगे हैं। एनटीपीसी रिहंद स्थित कांट्रैक्टर कालोनी में शनिवार को रिकू श्रीवास्तव के घर के समीप अपराह्न में एक कौवे की मौत से लोग भयभीत हो गए हैं। बीजपुर बाजार में गत सप्ताह भी विक्रम जायसवाल के घर के पीछे एक कौवा अचानक गिर कर मर गया था। इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी को दी गयी है।

chat bot
आपका साथी