सुशील तीसरी बार बने निर्विरोध प्रबंधक

जासं सोनभद्र जनता इंटर कालेज परासी पांडेय की प्रबंध समिति के निर्वाचन में रविवार को तीसरी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:08 AM (IST)
सुशील तीसरी बार बने निर्विरोध प्रबंधक
सुशील तीसरी बार बने निर्विरोध प्रबंधक

जासं, सोनभद्र : जनता इंटर कालेज परासी पांडेय की प्रबंध समिति के निर्वाचन में रविवार को तीसरी बार निर्विरोध सुशील कुमार चौबे को प्रबंधक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्विरोध प्रबंधक बनने पर लोगों को उन्हें बधाई दी है।

जनता इंटर कालेज में रविवार को प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। चुनाव अधिकारी जवाहरलाल नेहरू संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य दया शंकर देव पांडेय, चुनाव पर्यवेक्षक राजकीय बालिका इंटर कालेज राब‌र्ट्सगंज की प्रधानाचार्य वंदना सिंह के देखरेख में चुनाव हुआ। ह्रदय शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष, रामजियावन पांडेय उपाध्यक्ष, कृपाशंकर द्विवेदी उपप्रबंधक, पारस नाथ त्रिपाठी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। उमाकांत चौबे, श्याम धर मिश्र, यज्ञनारायण पांडेय, मनोज मिश्र, मनोहर राम त्रिपाठी, आलोक कुमार पांडेय, व शंभू कुमार शर्मा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इस मौके पर पं. रामजी चतुर्वेदी, डा. गोपाल सिंह, उमाकांत मिश्र, कृष्ण कुमार सिंह, रामअधार सरोज, चंद्रमोहन दुबे, मनोज कुमार दुबे, विध्यवासिनी चतुर्वेदी, विजय शंकर पाठक, पीयुष श्रीवास्तव, शुभेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी