उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन का समर्थन

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया। उत्तराखंड के तीनों निगमों के कर्मियों की सचिव और फिर मुख्य सचिव से एसीपी की पुरानी व्यव्स्था पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगो को लेकर हुई वार्ता विफल हो जाने के बाद सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:54 PM (IST)
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन का समर्थन
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन का समर्थन

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया। उत्तराखंड के तीनों निगमों के कर्मियों की सचिव और फिर मुख्य सचिव से एसीपी की पुरानी व्यव्स्था, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगो को लेकर हुई वार्ता विफल हो जाने के बाद सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दिया।

कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को चार घंटे तक सचिव ऊर्जा और निगमों के आला अधिकारियों से वार्ता की यह वार्ता विफल हो गई। इसके बाद मुख्य सचिव डा. एसएस संधू ने वार्ता के लिए बुलाया। यहां भी करीब चार घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। बाद रात 12 बजे तक सरकार का कोई सकारात्मक निर्णय न होने पर उत्तराखंड के सभी बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया। इस संबंध में मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ ओबरा शाखा कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में शाखा कार्यकारिणी द्वारा उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा जारी आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष उत्पादन निगम इं. राधे गोविद सिंह ने कहा कि उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा जारी आंदोलन, प्रबंधन एवं सरकार द्वारा कर्मचारियों के शोषण के विरुद्ध लड़ाई है। इस लड़ाई में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उनके साथ है। शाखा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने उत्तराखंड के इस आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर आशुतोष मिश्रा, अभिषेक यादव, देशेंद्र प्रताप, कमलेश, ओपी पाल, पंकज गुप्ता, नवीन चावला, वरुण कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी