छात्रों को किया गया जागरूक

जासं सोनभद्र स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में प्लास्टिक कचरा निस्तारण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एनसीसी कैडेट्स ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के विविध उपायों की जानकारी दी। उक्त विषय पर शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार द्वारा भी बच्चों को प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:11 AM (IST)
छात्रों को किया गया जागरूक
छात्रों को किया गया जागरूक

जासं, सोनभद्र : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में प्लास्टिक कचरा निस्तारण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एनसीसी कैडेट्स ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के विविध उपायों की जानकारी दी। उक्त विषय पर शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार द्वारा भी बच्चों को प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के संबंध में विविध उपायों की जानकारी दी गई और इससे बचने के लिए जागरूक किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डा. अंकुर भाटिया ने कहा कि स्वच्छता ही जीवन का आधार है और प्लास्टिक कचरे के निस्तारण से हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। इस मौके पर योगेश पांडेय, पवन शुक्ला, मनोज मौर्या, मनीष गुप्ता आदि रहे।

chat bot
आपका साथी