स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

उर्जांचल के सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारिया अब अंतिम चरण में है। तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 09:50 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : ऊर्जांचल के सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा के नेतृत्व में समूह नृत्य-गान का पूर्वाभ्यास कर विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस पर अपने दल को विजयी बनाने में जी-जान से लगे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम को जागृत करने और राष्ट्र के प्रति उनको दायित्व-बोध कराने हेतु ऐसी प्रतियोगिताएं सहायक सिद्ध होती है। डीएवी स्कूलों में भी तैयारी जोरों पर है। दुकानों पर भी राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी बच्चो द्वारा जमकर की जा रही है। परियोजना कार्यालयों समेत सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरो पर की जा रही है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी