विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों को किया गया पुरस्कृत

राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीयल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 06:37 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों को किया गया पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक ²ष्टिकोण का विकास करना था। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इसमें विद्यालय के शिक्षक चंदा यादव, निशा, भावना, सीमा, पूजा आदि थे।

chat bot
आपका साथी