न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी को करेंगे मजबूत

जागरण संवाददाता सोनभद्र कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:14 PM (IST)
न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी को करेंगे मजबूत
न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी को करेंगे मजबूत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के सचिव व यूपी के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े व प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव मकसूद खा, प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सचिव व यूपी सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कहा कि न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस को खड़ा किया जाएगा। कहा कि प्रियंका गांधी के आह्वान पर निचले स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं की फौज तैयार होगी। बीजेपी सरकार में किसान व युवा बेरोजगार हैं। किसानों पर अत्याचार चरम पर है। इसमें अरविद सिंह, कमलेश ओझा, जितेन्द्र पासवान, बृजेश तिवारी, शत्रुंजय मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, नागेश पाठक, आशुतोष दुबे आदि थे।

इसी तरह चतरा ब्लाक के रामगढ़ न्याय पंचायत की बैठक ग्राम पंचायत रामगढ़ में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष निगम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर धान क्रय केंद्रों पर भ्रमण किया गया जहां तमाम तरह की समस्याएं सुनने को मिली। इसमें राजबली पांडेय, विनोद तिवारी, मोहर मणिपाठक, रमाकांत देव पांडेय, सुरेश पांडेय आदि थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कमलेश ओझा ने किया।

chat bot
आपका साथी