साढ़े तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर नहीं लग पाई स्ट्रीट लाइट

लीड-चित्र -7- सबहेड .. कागजों पर सिमट कर रह गया फ्लाईओवर के सुंदरीकरण का कार्य क्रासर - पूर्व जिलाधिकारी ने सुंदरीकरण को लेकर किया था प्रयास - बारिश के मौसम में सबसे अधिक आमजन को होती है समस्या

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:11 PM (IST)
साढ़े तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर नहीं लग पाई स्ट्रीट लाइट
साढ़े तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर नहीं लग पाई स्ट्रीट लाइट

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तीन टोल नाके लगे हुए हैं। वाराणसी से शक्तिनगर की यात्रा करने वाले वाहन सवार लोगों को इसके लिए पैसे खर्च करने होते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर टोल वसूलने वाली कंपनी महज खानापूर्ति कर रही है। इसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। आलम यह है कि जिला मुख्यालय राब‌र्ट्सगंज से गुजरने वाली करीब साढ़े तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर अभी तक लाइट नहीं लगाई जा सकी है। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे सब-वे मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इसको लेकर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फ्लाई ओवर पर लाइट न लगने के कारण कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार इसको लेकर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि इसके लिए कई बार प्रशासनिक पहल की गई लेकिन समय के साथ यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले साढ़े तीन किमी लंबे फ्लाईओवर के सुंदरीकरण की आस पूर्व जिलाधिकारी एस. राजलिगम के समय जगी थी। इसको लेकर वे और उनकी टीम ने इसका स्थलीय सर्वे तक किया था। जिसके क्रम में उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर पूरा विकास का खाका तैयार करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इस प्रयास के दौरान फ्लाईओवर के नीचे तो कुछ कार्य जमीन पर हुए लेकिन सब-वे व लाइट लगाने का कार्य आज तक अधूरा रह गया। बारिश के समय होती है सबसे अधिक समस्या

जिला मुख्यालय से गुजरने वाले फ्लाईओवर को लेकर सबसे अधिक समस्या बारिश के मौसम में होता है। फ्लाईओवर का पानी नीचे से गुजरने वाले लोगों पर गिरता है, जिसको लेकर आमजन में आक्रोश है। इसके अलावा जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण सब-वे पूरी तरह से तालाब बन जाता है, जिसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन तक किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बार के बारिश के कारण पूरा सब-वे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है, लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

chat bot
आपका साथी