संगठन को विस्तार देने को बनाई रणनीति

भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गई। युकां के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 15 दिन के अंदर जिले के सभी नगर एवं ब्लाकों का गठन कर दिया जाएगा। जिला कमेटी का विस्तार एवं विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा एक महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी। जिले में समस्त ब्लाक अध्यक्षों की जिम्मेदारी होगी कि वह न्याय पंचायत स्तर पर काम पूरा करें। विधानसभा अध्यक्ष को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 06:06 AM (IST)
संगठन को विस्तार देने को बनाई रणनीति
संगठन को विस्तार देने को बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गई।

युकां के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 15 दिन के अंदर जिले के सभी नगर एवं ब्लाकों का गठन कर दिया जाएगा। जिला कमेटी का विस्तार एवं विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा एक महीने के अंदर की जाएगी। जिले में समस्त ब्लाक अध्यक्षों की जिम्मेदारी होगी कि वह न्याय पंचायत स्तर पर काम पूरा करें। विधानसभा अध्यक्ष को ब्लाक स्तर पर प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी को विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला स्तर के पदाधिकारियों को ब्लाक और नगर में भी देखरेख के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में चार लोगों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, संजय दुबे, दिनेश तिवारी, ओमप्रकाश राम, अजय कुमार मौर्य, श्रीकांत मिश्रा, रमेश प्रसाद, कमलेश कुमार यादव, फैजान खान, संजय सिंह, आशीष पटेल, प्रदीप चौहान आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन सूरज वर्मा ने किया ।

chat bot
आपका साथी