संगठन सृजन अभियान के लिए बनाई रणनीति

कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जनपद में चल रहा संगठन सृजन अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:49 PM (IST)
संगठन सृजन अभियान के लिए बनाई रणनीति
संगठन सृजन अभियान के लिए बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, मधुपुर (सोनभद्र) : कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जनपद में चल रहा संगठन सृजन अभियान पार्ट दो के तहत रविवार को राब‌र्ट्सगंज ब्लाक के न्याय पंचायत बट बंतरा में बैठक हुई। 25 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान की जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहाकि जिले के अंदर लगातार न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस काम कर रही है और संगठन को मजबूत किया जा रहा है। नए लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आने वाले पंचायत चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि जनपद में जिस सोच के साथ कांग्रेस ने आजादी के बाद परियोजनाओं का सृजन किया, वह व्यवस्था आज पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। ब्लाक अध्यक्ष करमा वंशीधर पांडे ने कहा कि न्याय पंचायत पर कार्यक्रम से लगातार लोगों का सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर सईद खान, श्रीकांत मिश्रा, नवीन मौर्य, अभिषेक जायसवाल, रजनीश, राजेंद्र भारतीय मौजूद रहे। राजेश भारती, रमाशंकर भारती, रमेश मौर्य, तेजू राम, भानु मौर्य, रामदुलारे मौर्य, जाने आलम व इस्तियाक ने सदस्यता ग्रहण की।

उधर कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के कार्यकर्ताओं की राब‌र्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री सत्यदेव पांडेय का माल्यार्पण कर बधाई दी गई। मुख्य अतिथि साहित्यकार मिथिलेश द्विवेदी, विशिष्ट के रूप में उपाध्यक्ष बुद्धिनाथ शुक्ला व विधि विभाग केस प्रदेश संयोजक रमेश देव पांडेय मौजूद रहे। संचालन पूर्व महासचिव कन्हैया पांडेय ने किया।

chat bot
आपका साथी