सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता चोपन स्थानीय सब्जी मंडी में सब्जियों के दामो में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:19 AM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, चोपन : स्थानीय सब्जी मंडी में सब्जियों के दामो में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष कुशल सिंह के नेतृत्व में सब्जियों को लेकर प्रदर्शन किया।

नगर अध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि जनपद में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के खाने के स्वाद को फीका बना दिया है। सूबे में सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं। हरी सब्जियों से लेकर आलू, प्याज व टमाटर तक सामान्य कीमतों की तुलना में 30-40 फीसद बढ़े हुए दामों पर बिक रहे हैं। सपा कार्यकर्ता अरुण कुमार समेत नगर सचिव मुन्ना लाल गुप्ता, युवजन सभा के जिला सचिव संजय शर्मा, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष नसरुद्दीन इदरिसी, युवा नेता श्रवण यादव, अभिषेक भारती, उदय विश्वकर्मा, सुल्तान कुरैशी, मार्टिन खान, आसिफ खान आदि थे।

chat bot
आपका साथी