नई उमंग व जोश से सोनांचलवासियों ने नववर्ष का किया स्वागत

जागरण संवाददाता सोनभद्र बीते साल में नववर्ष की तैयारियों में जुटे लोगों ने 2021 की पहली सुबह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 10:51 PM (IST)
नई उमंग व जोश से सोनांचलवासियों ने नववर्ष का किया स्वागत
नई उमंग व जोश से सोनांचलवासियों ने नववर्ष का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : बीते साल में नववर्ष की तैयारियों में जुटे लोगों ने 2021 की पहली सुबह में जमकर आनंद लिया। जिले का कोई कोना अगर खूबसूरती के लिए जाना जाता है तो वहां उसके प्रशंसकों ने धमाल मचाकर उस स्थल को गुलजार कर दिया। नाते-रिश्ते में आए लोगों को स्थानीयजनों ने नए साल को यादगार बनाया। खाने-पाने में भी किसी प्रकार की कोताही नहीं हुई। हर उम्र के लोगों ने नए साल का बड़े ही उत्साह से स्वागत किया। राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका के प्रमुख मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लग गयी। वर्ष 2020 में कोरोना का डर इस वर्ष न हो इसकी हर किसी ने दुआ मांगी। फोन पर बधाइयों का चला दौर

नए साल के रात 12 बजे का सभी को इंतजार था। घड़ी की सूइयां ज्योंही 12 पर पहुंची हर ओर खुशियां की आमद आ पड़ी। हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से नए साल की शुभकामनाएं देनी शुरू की। लोगों के मोबाइल घनघनाने लगे। हैप्पी न्यू ईयर की चहुंओर गूंज होने लगी। इसमें किसी की नींद खुली तो वह भी कुछ कहने और करने से पहले हैप्पी न्यू ईयर ही बोला। शहरों से लेकर गांवों तक आतिशबाजी हुई। किसी ने नए साल का जश्न अपने परिवार के साथ मनाया तो किसी ने दोस्तों के साथ सेलीब्रेट किया। सुबह से शाम तक मंदिरों में भी भारी भीड़ देखी गई। पिकनिक स्पाट भी गुलजार रहे।

आतिशबाजी का चला दौर

रात में जैसे ही 12 बजा राब‌र्ट्सगंज नगर में आतिशबाजी होने लगी। आलम यह था कि आधे घंटे तक यह सिलसिला चला, हां पिछले वर्ष की तुलना में इस बार इसकी संख्या कुछ कम ही रही। सुबह जब लोग जगे तो घर के अंदर और बाहर नए साल का जश्न ही जश्न था। गांव क्षेत्र का भी यही हाल था। वहीं सोन इको प्वाइंट, मुक्खाफाल, डाला क्षेत्र के अबाड़ी, जोरकहू पहाड़ी समेत अन्य जगहों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। सुबह के वक्त कोहरे के कारण उत्साह थोड़ा कम था। लोगों ने केक काटकर भी नए साल का जश्न मनाया। इंटरनेट मीडिया पर बधाइयों का तांता

नववर्ष के आगमन पर लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेका। लोगों ने भगवान के दरबार में हाजिरी लगाई और वर्ष भर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद लोगों ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। फिर पिकनिक स्पाट पर पहुंचकर जश्न मनाया और तस्वीरों को मोबाइल में कैद किया। नया वर्ष 2021 के जश्न की कुछ तस्वीरें लोगों ने सुरक्षित किया। इंटरनेट मीडिया पर भी नए साल की बधाई देने वालों की होड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी