नोयडा की तरह सोनभद्र बनेगा बड़ा औद्योगिक केंद्र

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) सोनभद्र व मीरजापुर भी ग्रेटर नोयडा की तरह बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे यहां के लोगों को बाहर काम करने नहीं जाना पड़ेगा। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अरविद शर्मा ने जुगैल में आयोजित जन संवाद में कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:01 PM (IST)
नोयडा की तरह सोनभद्र बनेगा बड़ा औद्योगिक केंद्र
नोयडा की तरह सोनभद्र बनेगा बड़ा औद्योगिक केंद्र

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : सोनभद्र व मीरजापुर भी ग्रेटर नोयडा की तरह बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे यहां के लोगों को बाहर काम करने नहीं जाना पड़ेगा। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अरविद शर्मा ने जुगैल में आयोजित जन संवाद में कही। कहा कि जो परिवर्तन 75 साल में नहीं हुआ वह पिछले सात वर्षों में देखने को मिला है। देश के सबसे पिछड़े इलाके के विधायक संजीव गोंड़ को मंत्री बनाकर सरकार ने बड़ी मिसाल प्रस्तुत की है। ग्रामीणों को टमाटर की खेती कर अपनी अजीविका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जल्द धारा 20 का प्रकाशन कर जमीनों का पट्टा आदिससियों को दिया जाएगा। कहा कि जिन्हें विधवा और वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा उन्हें 10 दिन के अंदर पेंशन दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। अपने विशेष अंदाज में आदिवासियों के पास बैठकर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। कार्यक्रम को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने भी संबोधित किया। गिरी वासी बनवासी प्रकल्प के उपाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने एमएलसी को तीर धनुष भेंट करते हुए स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी बैगा एवम संचालन धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रधान गोठानी ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को कंबल भी वितरित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, रमेश मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, राम अवतार, रामेश्वर, दिनेश यादव, विनोद कुमार गिरी, कालीचरण खरवार, दीनानाथ खरवार, वीर प्रताप खरवार, रामसनेही खरवार, रामप्रीत गुर्जर, कमलेश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी