मंडल परिक्षेत्र में सोनभद्र डिपो को हुआ सबसे अधिक लाभ

जागरण संवाददाता सोनभद्र नवंबर माह में सोनभद्र डिपो प्रशासन कमाई के मामले में वाराणसी परिक्षेत्र मंडल में पहले पायदान पर रहा। बीते महीने कई त्योहार होने के चलते बसों में सवारियों ने सबसे अधिक यात्रा की। आम दिनों में पांच से सात लाख रुपये महीने की बचत करने वाले सोनभद्र डिपो ने नवंबर माह में 50 लाख रुपये का लाभ कमाकर सरकार को राजस्व दिया। जौनपुर डिपो से सबसे कम तो विध्यनगर डिपो दूसरे नंबर पर रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:41 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:41 PM (IST)
मंडल परिक्षेत्र में सोनभद्र डिपो को हुआ सबसे अधिक लाभ
मंडल परिक्षेत्र में सोनभद्र डिपो को हुआ सबसे अधिक लाभ

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : नवंबर माह में सोनभद्र डिपो प्रशासन कमाई के मामले में वाराणसी परिक्षेत्र मंडल में पहले पायदान पर रहा। बीते महीने कई त्योहार होने के चलते बसों में सवारियों ने सबसे अधिक यात्रा की। आम दिनों में पांच से सात लाख रुपये महीने की बचत करने वाले सोनभद्र डिपो ने नवंबर माह में 50 लाख रुपये का लाभ कमाकर सरकार को राजस्व दिया। जौनपुर डिपो से सबसे कम तो विध्यनगर डिपो दूसरे नंबर पर रहा।

सोनभद्र डिपो से कुल 60 बसों का संचालन होता है। वर्तमान में 48 बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले महीने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ का त्योहार पड़ने के चलते सवारियों ने बसों से खूब यात्रा की है। इससे सोनभद्र डिपो से परिवहन निगम को सबसे अधिक राजस्व दिया। नवंबर माह में सोनभद्र डिपो ने 49 लाख 85 हजार रुपये का लाभ हुआ। इस बीच दो लाख चार हजार यात्रियों ने सफर किया। विध्यनगर डिपो से 43 लाख 46 हजार का लाभ हुआ और एक लाख 49 हजार यात्रियों ने सफर किया। इसी तरह कैंट डिपो वाराणसी से 15 लाख पांच हजार का लाभ और एक लाख 89 हजार यात्रियों ने सफर किया। ग्रामीण डिपो वाराणसी से 26 लाख 75 हजार का लाभ हुआ व दो लाख 46 हजार यात्री, काशी डिपो से 17 लाख नौ हजार का लाभ हुआ और दो लाख दो हजार यात्रियों ने सफर किया। इसी तरह जौनपुर डिपो को सात लाख 58 हजार लाभ हुआ और दो लाख 43 हजार यात्रियों ने बस में सफर किया। गाजीपुर डिपो से 24 लाख 34 हजार को बचत हुई और दो लाख 11 हजार सवारियों ने यात्रा की। वहीं चंदौली डिपो से 23 लाख 28 हजार का बचत हुई और 87 हजार सवारियों ने यात्रा की। पूरे वाराणसी परिक्षेत्र मंडल में सोनभद्र डिपो ने सबसे अधिक कमाई करने का रिकार्ड बनाया है।

बोले अधिकारी..

परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र मंडल में सोनभद्र डिपो ने सबसे अधिक 49 लाख 85 हजार रुपये की कमाई किया है। पिछले माह कई त्योहार पड़ने के चलते कमाई बढ़ी थी। वहीं जौनपुर डिपो की कमाई पूरे मंडल में कम है।

- एके सिंह, एआरएम, सोनभद्र डिपो।

chat bot
आपका साथी