असंख्य दीपों से जगमग हुआ सोनांचल का कोना-कोना

जागरण संवाददाता सोनभद्र देव दीपावली के मौके पर सोमवार की शाम जनपद के विभिन्न जलाशयों ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:11 PM (IST)
असंख्य दीपों से जगमग हुआ सोनांचल का कोना-कोना
असंख्य दीपों से जगमग हुआ सोनांचल का कोना-कोना

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : देव दीपावली के मौके पर सोमवार की शाम जनपद के विभिन्न जलाशयों व नदियों के घाट जगमग हो उठे। गुलाबी ठंड के बीच शाम की बेला रोशनी की छटा के आगे मद्धिम पड़ गया। इस दौरान हजारों हाथों में दीप देर रात तक जलते रहे। चोपन में सोन नदी, राब‌र्ट्सगंज के राम सरोवर तालाब व विढमगंज में सततवाहिनी नदी आकर्षक रही।

मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा राम सागर जलाशय के चारों तरफ हजारों की संख्या में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई।

मारवाड़ी युवा मंच व मारवाड़ी महिला शाखा द्वारा रामसरोवर जलाशय में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान का कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे व नगर पालिका के अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला मंच की अध्यक्ष निशा, परशुराम, पुरिया, निधि आदि मौजूद थीं। शिवद्वार क्षेत्र में मुक्खा फाल पर हजारों की संख्या में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लोग एकत्रित हुए वहां पर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना किए। दुद्धी में सामाजिक-धार्मिक आस्था के प्रतीक तहसील मुख्यालय का शिवाजी तालाब सोमवार को शाम ढलते ही हजारों दीपों के जगमगाहट से गुलजार हो गया। तहसील परिवार की ओर से तालाब के ब्रह्मपुत्र, अलकनन्दा, गोदावरी, गंगा, यमुना, सरस्वती, वरुणा, नर्मदा,कृष्णा, कावेरी घाटों के साथ सभी मंदिरों पर मिट्टी के दीये जलाये गए। चोपन स्थित सोन नदी पर भी हजारों दीप जलाए गए। इस अलौकिक नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। विढमगंज क्षेत्र में झारखंड और उत्तर प्रदेश को बांटने वाले सतत वाहिनी नदी के तट पर सन क्लब सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केशरी द्वारा गत सात वर्ष से छठ घाट व भारतीय इंटर कॉलेज के विशाल खेल मैदान में देव दीपावली का आयोजन कराया जाता है। यहां 5,551 दीप जलाए गए।

अनपरा कालोनी के शिव मंदिर में जले 1100 दीप

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : देव दीपावली के मौके पर सोमवार की शाम अनपरा कालोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 1100 दीप जलाये गए। गंगा पूजन में महाप्रबंधक बीटीपीएस इं. दीपक कुमार एवं महप्रबंधक एटीपीएस इं. आरके तिवारी, उप मुख्य लेखाधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ लेखाधिकारी देवेन्द्र शुक्ला समेत कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। शिव मंदिर के पुजारी तपेश्वर देव पांडेय ने आरती कराया। शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी इं. एके शुक्ला, केके पांडेय, सचिव आरएन तिवारी, शारदा प्रसाद, अजय कुमार वर्मा, लक्ष्मी देव पांडेय, ओपी सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में ऊर्जांचल स्थित कहुआनाला, रेणुसागर, कोलगेट, डीह बाबा परासी, बीना आदि छठ घाट जगमगाते रहे। कहुआनाला अर्जुन छठ घाट पर भी दीपदान हुआ।

chat bot
आपका साथी