जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा सोनांचल, अहंकार का हुआ दमन

जागरण संवाददाता सोनभद्र सोनांचल में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण के पुतले के दहन के बाद लोगों ने मेला में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों ने जमकर खिलौनों की खरीदारी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:34 PM (IST)
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा सोनांचल, अहंकार का हुआ दमन
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा सोनांचल, अहंकार का हुआ दमन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनांचल में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण के पुतले के दहन के बाद लोगों ने मेला में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों ने जमकर खिलौनों की खरीदारी की।

राब‌र्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में दशहरा पर्व को देखने के लिए अपराह्न तीन बजे से ही लोगों की भड़ी उमड़ने लगी थी। शाम पांच बजे रामलीला मैदान खचाखच भर गया। श्रीराम ने जैसे ही रावण के पुतले में तीर से आग लगाई पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद लोगों ने मेला में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कमेटी के अध्यक्ष पवन जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता व्यवस्था में लगे रहे। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, मुरारी गुप्ता आदि थे।

कोन : बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी का पर्व कोन क्षेत्र के विभिन्न गावों में धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान कोन मैदान पर चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में राम-रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया।

विढमगंज : भारती इंटर कालेज के खेल मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। गांव से आए हजारों लोगों ने रावण के पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लिया।

डाला : असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी का महापर्व क्षेत्र के विभिन्न गावों में धूमधाम से मनाया गया। डाला स्थित रामलीला मैदान में चल रहे श्रीराम लीला मंचन में राम-रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दशहरा मेला का लुत्फ उठाया।

गुरमा : गुरमा मारकुंडी रामलीला मैदान में शुक्रवार को सायं छह बजे के लगभग रावण दहन के साथ असत्य पर सत्य की विजय के साथ विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

घोरावल : स्थानीय नगर में विजयादशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के दसमिहवा तालाब के पास मेले का आयोजन किया गया। बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देने वाले इस धार्मिक त्यौहार पर हजारों की संख्या में लोग एकजुट होकर राम रावण युद्ध को देखने के लिए उपस्थित रहे। जय श्रीराम हर हर महादेव के नारों से स्थल गूंजता रहा। भगवान श्रीराम ने अधर्मी रावण का पुतला दहन किया और असत्य, कुनीति के मार्ग पर चलने वाले दशानन का वध किया।

रावण दहन व रामराज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

रेणुकूट : विगत 57 वर्षो से लगातार आयोजित हो रहे संपूर्ण रामलीला मंचन का अयोजन इस वर्ष भी रामलीला परिषद हिडालको द्वारा शक्ति स्वरूपा मां जगतजननी व श्रीराम की कृपा से कोविड के सभी नियमों के पालन के साथ किया गया। असत्य पर सत्य की एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी के दिन रावण के पुतले के दहन तथा राम राज्य की भव्य झांकी व रामराज्याभिषेक के मंचन के साथ समापन हुआ।

हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ श्री एन नागेश व लक्ष्मी नागेश ने गणेश पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

chat bot
आपका साथी