बस आपरेटरों ने कलेक्ट्रेट घेरा, की नारेबाजी

प्राइवेट बस आपरेटर एसोसिएशन मार्ग तेलगुड़वा-मुर्धवा के बस संचालकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर एआरटीओ के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:01 PM (IST)
बस आपरेटरों ने कलेक्ट्रेट घेरा, की नारेबाजी
बस आपरेटरों ने कलेक्ट्रेट घेरा, की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्राइवेट बस आपरेटर एसोसिएशन मार्ग तेलगुड़वा-मुर्धवा के बस संचालकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर एआरटीओ के खिलाफ नारेबाजी की। आपरेटरों ने राब‌र्ट्सगंज से झारखंड सीमा तक बस के संचालन को बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बसों का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा है जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी पनधारी यादव ने इस पर रोक लगाई थी।

संतोष शर्मा, रजत जायसवाल, रामअवध, भुनेश्वर यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह, अजय कुमार, घनश्याम जायसवाल, रविकांत जायसवाल, महेंद्र कनौजिया, राम आशीष विश्वकर्मा, बदरे आलम ने बताया कि अराष्ट्रीयकृत मार्ग तेलगुड़वा से मुर्धवा पर 70 बसों का संचालन आरटीओ द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार रोटेशन से किया जाता है। इस मार्ग पर रोटेशन प्रणाली से चलने वाली बसों को प्रतिदिन नंबर नहीं मिलता है जबकि इसी मार्ग पर कतिपय वाहन स्वामी द्वारा एक निश्चित समय पर रिजर्व पार्टी का परमिट लेकर अपनी बसों का संचालन दबंगई से किया जा रहा है। यह बसें राब‌र्ट्सगंज से झारखंड वाया तेलगुड़वा, सलैयाडीह, कोन संचालित हो रहीं हैं। बस के चालक व परिचालक को मना किया जाता है तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं ।

chat bot
आपका साथी