'गांव-गांव में स्कूल चलो' का नारा गूंजा

सक्षम बिटिया अभियान के तहत प्रथम चरण के समापन पर शनिवार को स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिक्षक संकुल से नामित स्वयं सेवियों ने बच्चों के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:17 PM (IST)
'गांव-गांव में स्कूल चलो' का नारा गूंजा
'गांव-गांव में स्कूल चलो' का नारा गूंजा

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सक्षम बिटिया अभियान के तहत प्रथम चरण के समापन पर शनिवार को स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिक्षक संकुल से नामित स्वयं सेवियों ने बच्चों के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवियों ने पहले एक हफ्ते तक बच्चों को अपने घर, आंगन में समूह बनाकर स्कूल जाने के लिए प्रेरित कर अभियान को एक मिशन के रूप में स्थापित किया।

स्कूल चलो रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक मार्च से स्कूल भेजने के लिए प्रत्येक गांव में एक जश्न जैसा माहौल बनाना है। बच्चों में स्कूल जाने के लिए एक उत्साह का संचार करना है। पिरामल फाउंडेशन की कार्यक्रम अधिकारी अनुप्रिया सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्राम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रसार होता है। सक्षम बिटिया अभियान से जुड़े सभी स्वयं सेवियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की इस अमूल्य सहयोग से हम सक्षम बिटिया अभियान के उद्देश्य को प्राप्त कर एक शिक्षित समाज का सृजन कर पाएंगे। गौरतलब है कि सक्षम बिटिया अभियान के तहत अगले दो माह तक नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूल चलो रैली, स्टोरी प्ले, पर्यावरण और हम, खेलकूद, कलाकृति एवं संध्या चौपाल जैसे विषयों पर सप्ताहवार आयोजन किया जाएगा। वर्जन--

सक्षम बिटिया अभियान का उद्देश्य ही बालिकाओं को सशक्त करना है। इसका सबसे अच्छा माध्यम उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। जब हम अपनी बच्चियों को शिक्षित करेंगे तो वह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी सक्षम होंगी।

- डा. गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

chat bot
आपका साथी