गबन में आगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

जागरण संवाददाता सोनभद्र राब‌र्ट्सगंज ब्लाक के बुड़हर कला की आगनबाड़ी कार्यकर्ता की मंग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:36 PM (IST)
गबन में आगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त
गबन में आगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज ब्लाक के बुड़हर कला की आगनबाड़ी कार्यकर्ता की मंगलवार को सरकारी धन गमन करने के मामले में सेवा समाप्त कर दी गई। अब विभाग की तरफ से राजस्व संहिता के तहत आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2016-17 में छह आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में 4 लाख 69 हजार रुपये सेवा में नहीं रहने के बाद भी उनका मानदेय चला गया था। इसमें बुड़हर कला की निर्मला देवी की खाते में सीडीपीओ के मिलीभगत से धनराशि भेज दी गई थी। जांच में खुलासा होने के बाद पांच लोगों ने तो पैसा वापस कर दिया था, लेकिन कई बार नोटिस देने के बाद भी निर्मला ने धनराशि नहीं जमा की। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि बुड़हर कला की आगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी को एक जून 2013 को कालाबाजारी करते हुए 12 वैग पोषाहार के साथ पकड़ा गया था। जांच करने के बाद वह दोषी भी पाई गई थी। इसके बाद इनके खिलाफ तत्कालीन बाल विकास परियोजना अधिाकरी की तरफ से राब‌र्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी समय से वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य नहीं कर रही हैं। कार्य नहीं करने के बावजूद सीडीपीओ की तरफ से मिलीभगत कर अवैध रूप से उनके खाते में 49400 मानदेय खाते में अंतरित करा लिया गया। इसके अलावा भी पांच और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में त्रुटिवस पैसा चला गया था। इसमें किसी की मौत हो गई थी, तो कुछ की सेवा समाप्त कर दी गई थी। हालांकि इन लोगों की तरफ से नोटिस देने के बाद भी 3 लाख 57 हजार 500 रुपये वापस कर दिया गया था। जबकि निर्मला देवी को कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने धनराशि नहीं जमा किया। इस प्रकार उनकी तरफ से कालाबाजारी करने व सरकारी धन गमन के मामले में सेवा समाप्त कर दी गई।

chat bot
आपका साथी