शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

जागरण संवाददाता घोरावल (सोनभद्र) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी गांव में रविवार की रात जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक झुलस गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:27 PM (IST)
शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से युवक झुलसा
शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

जागरण संवाददाता, घोरावल (सोनभद्र) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी गांव में रविवार की रात जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक झुलस गया। स्वजन की तरफ से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

टंटू (40) पुत्र मुन्नी निवासी कन्हारी अपने खेत से घर रात आठ बजे भोजन के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों द्वारा जंगली जानवरों के मारने के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आ गया। उसकी पत्नी गीता भी पीछे थी, लेकिन टंटू आगे चल रहा था। इसलिए वह चपेट में आ गया और उसकी पत्नी बच गई। तार की चपेट में आने के बाद गीता ने तुरंत एक लाठी उठाई और तार पर पीटने लगी। इससे तार टूटकर गिर गया। तब जाकर टंटू की जान बच पाई। मदद के लिए शोर मचाने पर कुछ लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने साथ घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने के ले जाने लगी। इसी बीच फुलवारी के पास पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए घोरावल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिकारियों द्वारा कन्हारी व इर्द गिर्द के गांव में जंगली सूअर के शिकार के उद्देश्य से यह कारनामा कई वर्षों से किया जा रहा है। इस तरह की घटना में पूर्व में मौत भी हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

chat bot
आपका साथी