स्कूली वाहन पलटा, दो दर्जन बच्चे घायल

जासं आसनडीह सोनभद्र बभनी थाना क्षेत्र के देवनाटोला में शुक्रवार की दोपहर बच्चों से भरी स्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:46 PM (IST)
स्कूली वाहन पलटा, दो दर्जन बच्चे घायल
स्कूली वाहन पलटा, दो दर्जन बच्चे घायल

जासं, आसनडीह, सोनभद्र : बभनी थाना क्षेत्र के देवनाटोला में शुक्रवार की दोपहर बच्चों से भरी स्कूल वाहन के अनियंत्रित होकर छह फीट नीचे गढ्ढे में पलटने से दो दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चे स्कूल की छुट्टी होने पर वाहन में सवार होकर अपने अपने घर के लिए निकले थे।

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी में संचालित एमएसडी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे शुक्रवार की दोपहर छुट्टी होने पर स्कूल वाहन में सवार होकर अपने अपने घर के लिए निकले। वाहन में लगभग दो दर्जन बच्चे सवार थे। वाहन जैसे ही बभनी थाना क्षेत्र के देवना टोला के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार सभी बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल शिक्षिका भावना पांडेय, फजल कलाम, उम्मे उज्मा, आरसिका कलाम, उम्मेजरीन, साहिबा, साहिन, सृष्टि, अल्ताफ, महताब, संस्कार पांडेय, रईस खां, अल्जिया, जरमिन, राहुल, चाहत, आरफिन, रोजी को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दुर्घटना में मामूली रूप से घायल अन्य बच्चों को उनके अभिभावक अपने साथ घर ले गए। खोदकर छोड़ा गया गढ्ढा बना दुर्घटना का कारण

जासं, बभनी: सोनभद्र: हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना के लिए गांव गांव में गढ्ढा खोदा गया है। शुक्रवार को बच्चों से भरी वाहन उसी गढ्ढे से अनियत्रित होकर पलट गयी। संयोग था कि बडा हादसा नही हुआ। बता दें कि हर घर नल योजना से पानी पहुंचाने के लिए सड़कों के किनारे गढ्ढा खोदा कर पाइप बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण गढ्ढों को मानक अनुसार नही भरा जा रहा है। गढ्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। शुक्रवार को उसी गढ्ढे की बचाने में बच्चों से भरा वाहन पलट गया।

chat bot
आपका साथी