नगर में संक्रमण से बचाव के लिए घरों को किया सैनिटाइज

बढ़ते कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान राब‌र्ट्सगंज नगर के घरों व गलियों को सैनिटाइज किया गया। अग्निशमन विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम एकजुट होकर में सैनिटाइजेशन अभियान चला रही है। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी में हर गली-चौराहे व घरों को सैनिटाइज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:21 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:21 PM (IST)
नगर में संक्रमण से बचाव के लिए घरों को किया सैनिटाइज
नगर में संक्रमण से बचाव के लिए घरों को किया सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : बढ़ते कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान राब‌र्ट्सगंज नगर के घरों व गलियों को सैनिटाइज किया गया। अग्निशमन विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम एकजुट होकर में सैनिटाइजेशन अभियान चला रही है। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी में हर गली-चौराहे व घरों को सैनिटाइज किया गया। पूरे दिन चली इस कवायद में लोगों को कोविड के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें बताया गया कि मास्क व शारीरिक दूरी क्यों व किसके लिए जरूरी है।

नगर पालिका परिषद व अग्निशमन विभाग की टीम ने बढ़ौली से चंडी होटल, टैगोर नगर आदि जगहों पर मशीन से सैनिटाइजेशन का कार्य किया। राब‌र्ट्सगंज नगरपालिका क्षेत्र में ईओ प्रदीप गिरी के नेतृत्व में नगर को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान नगर में फायर बिग्रेड व दो स्प्रे टैंकर लगाकर छिड़काव किया गया। पूरे नगर पालिका क्षेत्र में दो फायर बिग्रेड को लगवाकर नगर के घरों व अन्य स्थानों को सैनिटाइज किया गया। नगर के सभी मुख्य चौराहे, मेन बाजार, सार्वजनिक जगहों पर आवागमन करने वाली आदि जगहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। वहीं दो स्प्रे टैंकर से जहां कम जगह है वहां पर छिड़काव हुआ। ईओ ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। गांव को सैनिटाइज कराने की मांग

नगवां ब्लाक के कन्हौरा गांव में 15 दिन से बुखार व अन्य बीमारियों का प्रकोप छाया हुआ है। इसके चलते एक दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़े हुए हैं। ग्रामीण रविद्र शुक्ल, विनोद शुक्ल, सत्येंद्र, जितेंद्र, सुनील शुक्ल, रमेश पांडेय आदि ने बताया कि गांव में कई लोग बुखार व अन्य बीमारी से ग्रस्त हैं। उन्होंने गांव को सैनिटाइज करने व चिकित्सा विभाग से शिविर लगवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी