सफाई कर्मचारियों के खाली न कराए जाएं कमरे

जागरण संवाददाता सोनभद्र अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:23 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों के खाली न कराए जाएं कमरे
सफाई कर्मचारियों के खाली न कराए जाएं कमरे

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल व अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधमंडल ने मांग किया कि ओबरा नगर पंचायत के राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में रहने वाले सफाई कर्मचारी व अन्य लोगों के कमरे खाली नहीं कराए जाएं। बरसात का समय है, करोना काल में लोग बहुत ही मुश्किलों से अपना जीवन व्यतीत किए हैं। कर्मचारी रामपूजन विश्वकर्मा व उनकी पत्नी दोनों विकलांग हैं, उनके घरों में बरसात में पानी घुस जाता है। उन्हें तत्काल कांशीराम आवास दिया जाए और आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री आवास उन्हें दिया जाए। इस मौके पर घोरावल विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच रविद्र यादव, व्यापार मंच प्रदेश सचिव नंदलाल वर्मा, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष उदित रवानी, शिवदत्त दुबे, विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया आदि थे।

chat bot
आपका साथी