पौधों का रोपण और संरक्षण का लिया दायित्व

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में विभिन्न संगठनों की तरफ से पौधारोपण किया गया। विभिन्न इलाकों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। पर्यावरण प्रेमी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दिवस मनाया। इस दौरान लोगों से पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की गई। युवक मंगल दल एवं युवा सामा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:29 PM (IST)
पौधों का रोपण और संरक्षण का लिया दायित्व
पौधों का रोपण और संरक्षण का लिया दायित्व

जासं, सोनभद्र : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों से पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की गई। इस क्रम में अधिवक्ता परिषद इकाई द्वारा सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन, एसपी सिंह, सुरेंद्र पांडेय, संजीव मिश्रा, विनोद शुक्ल, नीरज सिंह आदि रहे। वामा सारथी के अध्यक्ष डा. आकांक्षा गुप्ता की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क परिसर में पौधारोपण किया गया। इसमे सीओ राजकुमार त्रिपाठी आदि रहे। इसके अतिरिक्त युवक मंगल दल एवं युवा सामाजिक संगठन युवा भारत ट्रस्ट, केसरिया हिन्दू वाहिनी समेत राष्ट्रपति एवं राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत शिक्षक व साहित्यकार ओमप्रकाश त्रिपाठी ने पौधारोपण किया। वहीं न्यू कालोनी में ललिता देवी मेमोरियल चैरिटेबल न्यास द्वारा डा. संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। लोढ़ी टोल प्लाजा पर टोलवेज के वरिष्ठ प्रबंधक कैलाश शर्मा व सहायक प्रबंधक दिवाकर शुक्ला ने पौधारोपण किया। मारवाड़ी युवा मंच शाखा एवं मारवाड़ी महिला मंच द्वारा अध्यक्ष पंकज कानोडिया की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया।

वहीं सीआइएसएफ सिलहट कैंप परिसर में सहायक कमांडेंट ध्यान पाल यादव के नेतृत्व में 100 पौधारोपण किया गया। विकास खंड नगवां कार्यालय परिसर में बीडीओ प्रदीप कुमार तिवारी ने पौधारोपण किया। माची रेंज परिसर पौधशाला में क्षेत्रीय वन अधिकारी डीबी सिंह ने पौधारोपण किया। अल्ट्राटेक सीमेंट वर्कर्स द्वारा आवासीय परिसर स्थित क्लब मैदान मुख्य अतिथि उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने 100 पौधों का रोपण किया।  इसमें डा. सुरेश चन्द्र शुक्ल आदि रहे। ओबरा में नपं अध्यक्ष प्रानमती देवी एवं अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। अनपरा तापीय परियोजना की सीआइएसएफ के कमांडेंट धीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पौधे रोपित किए गए।

chat bot
आपका साथी