चटख धूप से राहत, सुबह-शाम ठंड का सितम

जासं, सोनभद्र : कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत रविवार को लोगों ने महसूस किया। दिन भर धूप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jan 2018 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jan 2018 09:42 PM (IST)
चटख धूप से राहत, सुबह-शाम ठंड का सितम
चटख धूप से राहत, सुबह-शाम ठंड का सितम

जासं, सोनभद्र : कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत रविवार को लोगों ने महसूस किया। दिन भर धूप खिली रही, मगर ठंड का अहसास कम नहीं हुआ। न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। दिन भर धूप के बावजूद शाम को हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी।

पिछले 15 दिन से ठंडक व शीतलहर की चपेट में आए जिले को रविवार को को थोड़ी राहत मिली। सुबह से खिली धूप ने काफी राहत प्रदान की। शाम को फिर से ठंडक का एहसास होने लगा। अवकाश का दिन होने के कारण दिन में लोगों ने धूप का आनंद लिया।

जारी कड़ाके की ठंड से रविवार को तब राहत मिली जब सुबह से ही चटक धूप ने अपनी तेजी दिखाई। पूरे दिन चटक धूप का लोगों ने लुत्फ उठाया। पार्कों में खूब भीड़ उमड़ी। गलियों में चहल-पहल रही। लोगों ने गीले कपड़े सूखाए। शाम ढलते ही गलन बढ़ गई। हाड़ कंपा देने वाले इस मौसम में घना कोहरा मुसीबत बना हुआ था, लेकिन शनिवार की रात जनपद के लोगों को इससे राहत मिल गई। कोहरा छंटने और चटक धूप निकलने से राहत मिली। शाम तक खिली धूप का लोगों ने खूब आनंद उठाया। महिलाएं और बच्चे पार्कों में पहुंचे। वहां खूब मौज-मस्ती की। छतों पर भी लोग धूप सेंकते रहे।

मौसम में बदलाव से किसानों ने भी राहत की सांस ली। धूप ने आलू, अरहर, सरसों की फसल को पाला मारने के खतरे से बचा दिया है। मौसम विभाग ने जल्द ही अच्छी धूप निकलने की उम्मीद जताई है।

chat bot
आपका साथी