रंगोली में समसामयिक विषयों को उकेरा

जागरण संवाददाता जासं अनपरा (सोनभद्र) डीएवी पब्लिक स्कूल में रंगोली दीप सुसज्जा एवं दीपसंयोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 04:05 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 04:05 PM (IST)
रंगोली में समसामयिक विषयों को उकेरा
रंगोली में समसामयिक विषयों को उकेरा

जागरण संवाददाता, जासं अनपरा (सोनभद्र) : डीएवी पब्लिक स्कूल में रंगोली, दीप सुसज्जा एवं दीपसंयोजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने रंगोली में रंग भर कर अपने अपने मनोभाव की सृजनात्मक अभिव्यक्ति की। छात्रों ने सामाजिक मुद्दों तथा अपने देश की प्रगति तथा नव भारत को शिक्षा, विज्ञान, राष्ट्रीय एकता, संरक्षा एवं सुऱक्षा तथा, फिट इंडिया, नारी सशक्तिकरण एवं जीवन में शिक्षा का महत्त्व आदि विषयों को बहुत ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में 40 रंगोलियां बनाई गई। जिसमें 132 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन समूहों में आयोजित की गई। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में दीपावली के अवसर पर बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र-छात्रओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाई। रंगोली मे समसामयिक सभी बिदुओं को विद्यार्थियों ने उकेर कर अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला त्रिपाठी ने चित्रित रंगोलियों का निरीक्षण कर परिणाम घोषित किया। उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली टीम का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सभी सदनों के सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी