रामेश्वर ने प्रभु सिंह को दी मात, बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता दुद्धी (सोनभद्र) सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:05 PM (IST)
रामेश्वर ने प्रभु सिंह को दी मात, बने अध्यक्ष
रामेश्वर ने प्रभु सिंह को दी मात, बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामेश्वर तिवारी एवं सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल की ताजपोशी हुई। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी अध्यक्ष व सचिव को फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाइयां बांटकर अपने ़खुशी का इजहार किया। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो तीन बजे तक चला। कुल 102 मतदाताओं वाली इस चुनाव में कुल 97 लोगों ने मतदान में प्रतिभाग किया। अध्यक्ष पद पर रामेश्वर तिवारी ने 43 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभु सिंह को कांटे की मुकाबले में एक मत के अंतर से पराजित किया। इस तरह प्रभु सिंह को 42 मत एवं शिवशंकर प्रसाद को 11 मत पर संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल ने 60 मत प्राप्त कर, अपने प्रतिद्वंदी ज्ञानी प्रसाद को 24 मतों से पराजित किया। ज्ञानी प्रसाद को कुल 36 मत ही मिले। दोनों ही पदों के लिए एक-एक मत अवैध घोषित किया गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष के लिए अरविद कुमार यादव तथा सह सचिव प्रशासन के लिए जवाहरलाल गुप्त तथा गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के लिए अवधेश प्रसाद शुक्ला एवं गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए संतोष कुमार ओझा का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये। चुनाव परिणाम की घोषणा ईल्डर कमेटी के चेयरमैन ओपी मिश्रा एवं चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने की। जबकि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी के मेंबर विष्णुकांत तिवारी, रामनरेश गुप्त व संतोष कुमार ने चुनावी प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने में सराहनीय भूमिका निभाई। चेयरमैन श्री मिश्रा ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु बार सदस्यों एवं पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी