वाल्मीकि जयंती पर राम जानकी मंदिर में रामायण पाठ

जागरण संवाददाता सोनभद्र महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर शनिवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 01:45 AM (IST)
वाल्मीकि जयंती पर राम जानकी मंदिर में रामायण पाठ
वाल्मीकि जयंती पर राम जानकी मंदिर में रामायण पाठ

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर शनिवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित राम जानकी मंदिर में रामायण पाठ हुआ। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बधाई देते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए सभी से अपील की।

रामायण पाठ के दौरान दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह भी मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब भगवान राम ने सीता का त्याग किया था तो उस दौरान वह कई वर्षों तक वाल्मीकि आश्रम में रही थीं। इसलिए माता सीता को वन देवी भी कहा जाता है। इस दौरान सीएमओ डा. एसके उपाध्याय, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, डा. कुसुमाकर आदि मौजूद थे। इसी तरह राजा शारदा महेश इंटर कालेज राब‌र्ट्सगंज में भी जयंती मनाई गई।

भाजपा के जिला मंत्री एवं निवर्तमान अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने माल्यार्पण किया। चोपन के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह भी मौजूद थे। ओबरा के राम मंदिर में रामायण पाठ हुआ। इसमें एसडीएम प्रकाश चंद्र, तहसीलदार सुनील कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, ईओ अमित आदि मौजूद थे। सपा, भाजपा के कार्यालयों में भी जयंती मनाई गई। दुद्धी तहसील मुख्यालय पर संकट मोचन मंदिर में जयंती मनाई गई। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, तहसीलदार सुरेश शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे। सर्चलुक ई-पत्रिका का विमोचन

वाल्मीकि जयंती के मौके पर शनिवार को सर्चलुक ई-पत्रिका का विमोचन किया गया। इसका प्रकाश महादेवी वर्मा साहित्य शोध संस्थान की ओर कराया गया। सर्चलुक के संपादक डा. बृजेश महादेव ने बताया कि ई-प्रकाशन दो भागों में हुआ है। प्रथम भाग शोधार्थियों के लिए और द्वितीय भाग साहित्यकारों के लिए। ई-पत्रिका को दो दर्जन से अधिक कलमकारों ने संवारा है। इसमें मुख्य संरक्षक डा. वीना सिंह एसोसिएट प्रोफेसर जीडी बिनानी कॉलेज मीरजापुर तथा संरक्षक डा. गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र ने बधाई दी है।

महर्षि विश्व के आदि कवि

सोनभद्र : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शनिवार को जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने कहा कि महर्षि विश्व के आदि कवि हैं। उन्होंने कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्रीराम के जीवन काल में की। बताया कि राब‌र्ट्सगंज शहर में श्रीराम-जानकी मंदिर, दुद्धी में संकट मोचन मंदिर, घोरावल में श्रीराम-जानकी मंदिर, ओबरा में श्री हनुमान मंदिर में पाठ हुए।

chat bot
आपका साथी