रमजान का पहला रोजा आज, पढ़ी गई तरावीह

जागरण संवाददाता सोनभद्र पवित्र माह रमजान शुरू हो गया है। बुधवार को पहला रोजा रखा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:16 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:29 AM (IST)
रमजान का पहला रोजा आज, पढ़ी गई तरावीह
रमजान का पहला रोजा आज, पढ़ी गई तरावीह

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पवित्र माह रमजान शुरू हो गया है। बुधवार को पहला रोजा रखा जाएगा। इसके पहले मंगलवार की रात मस्जिदों में तरावीह पढ़ी गई। कोरोना के चलते तमाम लोग अपने घरों में ही इबादत किए।

माहे रमजान का चांद सोमवार को नहीं दिखा। इससे रमजान का पहला रोजा बुधवार को रखा जाएगा। मंगलवार की शाम तरावीह की नमाज पढ़ी गई। तरावीह में केंद्र व राज्य सरकारों की गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा गया।

सीमित संख्या में तरावीह हुई। तरावीह से पहले लोगों ने रोजा के दौरान उपयोग होने वाले खाद्य सामग्रियों की खरीददारी की। ब्रेड व मक्खन खरीददारी अधिक हुई। रोजा अफ्तार के लिए लोगों ने खजूर भी खरीदा। तरावीह शुरू होने से पहले मस्जिदों के आसपास की सफाई कराई गई।

अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक खान ने लोगों से कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का दूसरा लहर तेजी से फैल रहा है। दो गज की दूरी व मास्क लगाने पर जोर दिया। कहा कि रमजान के दौरान मस्जिदों में सतर्कता व गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पिछले वर्ष बंद थी मस्जिदें, घरों में हुई थी तरावीह

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण काल की वजह से लाकडाउन में मस्जिदें भी बंद कर दी गई थी। सार्वजनिक स्थलों पर तरावीह की नमाज भी अदा नहीं की गई थी। घरों में ही सहरी व इफ्तार हुआ था। लॉकडाउन में मुस्लिमों ने घरों पर ही इबादत की थी। तरावीह का समय घटा

तरावीह की नमाज होने के बाद बुधवार की भोर में शहरी होगी। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग पहला रोजा रखेंगे। रात्रि क‌र्फ्यू के कारण तरावीह का समय कम कर दिया गया है। मस्जिदों में सवा या डेढ़ पारा की तरावीह हो रही है जबकि धार्मिक स्थलों पर पांच लोगों के एकत्र होने की अनुमति है। ऐसे में अधिकतर लोगों को घर में तरावीह पढनी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी