राम बहादुर अध्यक्ष व प्रभुपाल मंत्री बने

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय किसान संघ काशी प्रांत की राब‌र्ट्सगंज रामलीला मैदान में शु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:46 PM (IST)
राम बहादुर अध्यक्ष व प्रभुपाल मंत्री बने
राम बहादुर अध्यक्ष व प्रभुपाल मंत्री बने

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय किसान संघ काशी प्रांत की राब‌र्ट्सगंज रामलीला मैदान में शुक्रवार को आयोजितसाधारण सभा में जिला कार्यसमिति के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर चर्चा हुई। चुनाव निर्वाचन में पर्यवेक्षक के रूप में इंद्र बहादुर सिंह प्रांत कोषाध्यक्ष व अखिलेश सिंह प्रांत महामंत्री उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र जयसवाल ने बीते तीन वर्षों के आय-व्यय की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंत्री प्रभु पाल सिंह ने पिछले तीन वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा दिया। इसके बाद सर्व सम्मति से चुनाव निर्वाचित हुआ। पर्यवेक्षक ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें राम बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष, प्रभुपाल मौर्या मंत्री, महेंद्र जयसवाल कोषाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष, रणजीत मौर्य उपाध्यक्ष, आनंद प्रकाश सिंह महामंत्री, डॉ रविद्र कुमार मौर्य महामंत्री, कार्यकारिणी सदस्य राजा राममोहन, राजेश कुमार पटेल हीरा लाल मौर्या बाबूलाल सिंह लवकुश पाठक, गौरी शंकर कुशवाहा चुने गये। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह व जिलामंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्य ने कहा कि विगत 3 वर्ष का कार्यकाल महामारी और अन्य कारणों से अच्छा नहीं रहा। संगठन ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी एक बार पुन: सौंपी है, जिसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर महेंद्र प्रताप, अनमोल सिंह, हीरालाल, दयाराम, प्यारेलाल, अरविद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी