श्रमिक समस्याओं को लेकर किया जनजागरण

जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को अनपरा तापीय परियोजना के मैटेरियल गेट पर श्रमिक समस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान शुरू किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:31 PM (IST)
श्रमिक समस्याओं को लेकर किया जनजागरण
श्रमिक समस्याओं को लेकर किया जनजागरण

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को अनपरा तापीय परियोजना के मैटेरियल गेट पर श्रमिक समस्याओं को लेकर जनजागरण शुरू किया। संघर्ष समिति के मंत्री सुरेंद्र पाल ने कहा कि 10 दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा। इसके तहत परियोजना में कार्यरत सभी श्रमिकों से मुलाकात कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। कहा कि मजदूरों का शोषण चरम पर है। निर्धारित मजदूरी नहीं दी जा रही है। कुछ श्रमिकों का चार माह से वेतन बकाया है। कई मजदूर के परिजन बीमार हैं जो पैसे के अभाव में उनका इलाज नहीं करा पा रहे हैं। कोविड-19 में सरकार के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। जनजागरण में गणेश सिंह, मुस्ताक अहमद, श्रीराम विश्वकर्मा, जवाहर कुश्वाहा, अम्बेलाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी