जयंती पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

जागरण संवाददाता सोनभद्र पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक के चितक कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:14 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय
जयंती पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक के चितक कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता रहे। प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 व उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई। पं. दीनदयाल भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे।

जयंती के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान सप्ताह के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय के नेतृत्व में कुल 21 मंडलों में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभांवित लोगों का सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान जिला कार्यालय पर 101 लाभार्थी महिलाओ का सम्मान किया गया। धीरेंद्र प्रताप सिंह, बलराम सोनी, अनुपम चौबे, आलोक रावत आदि रहे।

वैनी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने इस दौरान पं. दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि ऐसे महान व्यक्ति के जयंती पर हम सभी को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लेने की जरूरत है। इस मौके पर अनिल सिंह, हीरेश द्विवेदी, रमाशंकर मौर्य, विजय सिंह, अशोक सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल आदि रहे।

कोन : जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ब्लाक में केंद्र व राज्य सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का स्टाल लगाकर उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि नई ब्लाक बनने से यहां के ग्रामीणों को लाभ मिले यही सोच यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को रखना चाहिए। इस मौके पर महिपाल लकड़ा, शुभम सिंह, अजय सिंह, गुड्डू गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, शिव प्रसाद, राकेश तिवारी, संतोष आदि रहे।

डाला : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 50 लोगों को सम्मानित किया। स्थानीय मलिन बस्ती में युवा मोर्चा के नव चयनित मंडल अध्यक्ष रामाशंकर पासवान के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी