जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन

नगर पालिका परिषद राब‌र्ट्सगंज के ब्रह्मानगर में रविवार को लोगों ने वार्डो की विभिन्न समस्याओं को लेकर नपा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेचू अग्रहरी कलपू सोनकर जितेंद्र सोनकर शिवम रवि गौड़ अनीता संजय दीपक प्यारे सुरेश कुंती देवी मीरा देवी आदि ने बताया कि ब्रह्मानगर स्थित माता मंदिर सहित कई गलियों में नाली की मरम्मत न किए जाने से गंदा पानी गलियों में फैल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:39 PM (IST)
जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन
जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : नगर पालिका परिषद राब‌र्ट्सगंज के ब्रह्मानगर में रविवार को लोगों ने वार्डो की विभिन्न समस्याओं को लेकर नपा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेचू अग्रहरी, कलपू सोनकर, जितेंद्र सोनकर, शिवम, रवि गौड़, अनीता ,संजय, दीपक, प्यारे, सुरेश, कुंती देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि ब्रह्मानगर स्थित माता मंदिर सहित कई गलियों में नाली की मरम्मत न किए जाने से गंदा पानी गलियों में फैल रहा है।

वार्डों में कूड़ा उठान न होने से दुर्गध उठ रही है। इससे संक्रामक रोग बढ़ सकता है। लोगों का कहना है कि पहली बरसात में ही पानी घरों में घुस गया। वार्डवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाली मरम्मत, सफाई आदि कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी