विपरीत हाल में बिजली व्यवस्था सु²ढ़, सम्मानित

वैश्विक एवं प्राकृतिक महामारी के बीच आमजन को सुविधा संपन्न बनाने में तमाम कर्मी दिन रात एक किये हुए है7 उन्ही में से सबके निशाने पर सदा रहने वाला बिजली विभाग भी है7 बीते मंगलवार की रात आंधी व पानी से मचे तबाही को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारीयों से लेकर आम जनता भी क्षेत्र की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 03:41 PM (IST) Updated:Thu, 07 May 2020 03:41 PM (IST)
विपरीत हाल में बिजली व्यवस्था सु²ढ़, सम्मानित
विपरीत हाल में बिजली व्यवस्था सु²ढ़, सम्मानित

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : मंगलवार की रात आंधी-पानी से मचे तबाही को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम जनता भी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल होने में करीब सप्ताह भर का समय लगना एक तरह से स्वीकार कर लिया था। किन्तु गुरुवार को कड़ी धूप से बेपरवाह कर्मियों ने वंचित क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए थे। अहमद अली, भोला प्रसाद, गंगाराम आदि संविदाकर्मियों की अलग-अलग टीम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सु²ढ़ करने के लिए अपनी टीम के साथ जगह-जगह पेड़ काटकर लाइन को दुरुस्त करते दिखे। उनके मुताबिक गुरुवार की शाम तक नब्बे फीसदी लाइन को दुरुस्त कर लिया जाएगा, जबकि शेष बचे लाइन को शुक्रवार तक ठीक कर दिया जाएगा। उनके इस कारनामे के लिए उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ने सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार वर्मा एवं कोतवाल अशोक सिंह ने उनके जलपान की व्यवस्था कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं भाजपा के मनोज सिंह, सुमित सोनी व मोनू सिंह समेत अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। 

chat bot
आपका साथी