40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, बढ़ा आक्रोश

जासं विढमगंज (सोनभद्र) विढमगंज क्षेत्र में बीते दिनों आई आंधी के दौरान विद्युत उपकरणों के खराब होने से 40 घंटे से ठप विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं का सब्र टूटता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने पीसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 05:33 PM (IST)
40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, बढ़ा आक्रोश
40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, बढ़ा आक्रोश

जासं, विढमगंज (सोनभद्र) : विढमगंज क्षेत्र में बीते दिनों आई आंधी के दौरान विद्युत उपकरणों के खराब होने से 40 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं का सब्र टूटता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने पीसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

विढमगंज क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात आंधी से बड़े पैमाने पर क्षति हुई थी। आंधी व पानी के कारण बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी जो 40 घंटे बीत जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ता विकास जायसवाल, अशोक कुमार, विनय कुमार, आनंद कुमार, मनु केसरी व राकेश कुमार ने विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं को खराबी को दूर करने की बात कह कर अंधेरे में रखा जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि 24 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो उपभोक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इधर उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मौसम के खराबी के कारण बिजली के इंसुलेटर, क्रॉस आयरन कई जगह पंचर हो गए हैं। इसी वजह से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। खराबी को दूर करने के लिए लगातार पेट्रोलिग की जा रही है। उन्होंने कहा कि रविवार की देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाने की संभावना है। दो ग्राम पंचायत में पांच दिन से आपूर्ति ठप

म्योरपुर : ग्राम पंचायत देवरी व किरबिल में बीते पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नधिरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली व्यवस्था बीते पांच दिनों से ठप पड़ी हुई है। कर्मियों का कहना है कि 11 हजार की सप्लाई में कहीं फाल्ट है। इसी वजह से विद्युत आपूर्ति ठप है लेकिन, उस खराबी को दूर नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण रामधनी गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, राजेश पटेल, रामू अग्रहरि, रामकिशुन गुप्ता, पंकज जायसवाल, कैलाश, अनुराग राही आदि ने विद्युत आपूर्ति जल्द शुरू न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी