तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति ठप

तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार की देर शाम से ही बाधित है। बताया गया कि अचानक शुरू हुई आंधी तू़फान से पिपरी पावर हाउस से तहसील मुख्यालय आनी वाली मेन लाइन में तकनीकी खामी आने के बाद इलाके की बत्ती गुल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 05:53 PM (IST)
तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति ठप
तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति ठप

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार की देर शाम से ही बाधित है। बताया गया कि अचानक शुरू हुई आंधी तूफान से पिपरी पावर हाउस से तहसील मुख्यालय आनी वाली मेन लाइन में तकनीकी खामी आने के बाद इलाके की बत्ती गुल हो गई। शनिवार की शाम तक बहाल नहीं हो पाई है। मौसम के बदले मिजाज का सीधा प्रभाव क्षेत्र के बिजली आपूर्ति पर पड़ा। विभागीय सूत्रों ने बताया कि आकाशीय बिजली एवं आंधी तूफान के कारण आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से फाल्ट खोजने में नाको चने चबाना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी