बिजली आपूर्ति बाधित, 40 गांवों में पसरा अंधेरा

जागरण संवाददाता बीजपुर(सोनभद्र) नधिरा सबस्टेशन से आपूर्ति की जाने वाली बिजली सोमवार की रा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:39 PM (IST)
बिजली आपूर्ति बाधित, 40 गांवों में पसरा अंधेरा
बिजली आपूर्ति बाधित, 40 गांवों में पसरा अंधेरा

जागरण संवाददाता, बीजपुर(सोनभद्र) : नधिरा सबस्टेशन से आपूर्ति की जाने वाली बिजली सोमवार की रात से बंद है। इसके चलते 40 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले दिनों बारिश के चलते हुए फाल्ट के चलते तीन दिन तक आपूर्ति बंद थी। रविवार की रात बिजली आई जरूर, लेकिन सोमवार की शाम फिर फाल्ट की भेंट चढ़ गई। इसके चलते 40 गांव से अधिक की आबादी में अंधेरा पसरा है। जर्जर उपकरण बिजली आपूर्ति में मासूर बनी है। इसके कारण दिन में कर्मी फाल्ट दुरुस्त करने की जद्दोजहद करते हैं और रात में बिजली आपूर्ति की कोशिश करते हैं। नधिरा सब स्टेशन के बखरीहवा, महुअरिया और म्योरपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान है। उपभोक्ता रामजी, बसंत, हीरालाल, संतोष, बिहारी लाल, मनीष, चंद्रकांत सहित अनेक ने विभाग से जर्जर उपकरण को बदलने और आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इस संबंध में जेई महेश कुमार ने बताया कि फाल्ट मिलते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी