वन भूमि पर कब्जे का खेल, नारा हुआ फेल

जासं शिवद्वार (सोनभद्र) वन विभाग वन बचाओ पेड़ लगाओ का नारा बुलंद कर रहा तो दूसरी तरफ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल भी बदस्तूर जारी है। वन विभाग अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने में अपने को असहाय पा रहा है। नतीजा अतिक्रमणकारियों का हौसला बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:51 PM (IST)
वन भूमि पर कब्जे का खेल, नारा हुआ फेल
वन भूमि पर कब्जे का खेल, नारा हुआ फेल

जासं, शिवद्वार (सोनभद्र) : वन विभाग वन बचाओ पेड़ लगाओ'का नारा बुलंद कर रहा तो दूसरी तरफ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल भी बदस्तूर जारी है। वन विभाग अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने में अपने को असहाय पा रहा है। नतीजा अतिक्रमणकारियों का हौसला बढ़ता जा रहा है।

घोरावल वन रेंज में एक दर्जन ग्राम पंचायतों के समीप स्थित वन विभाग की भूमि पर हजारों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित जनपद के गांवों से लगे वन भूमि पर कब्जे का खेल अधिक है। इन गांवों में बर्दिया, शिवद्वार, खनदेउर, घुवास, परसौना व तेंदूहार सहित दर्जन भर गांव शामिल हैं। हालत यह है कि वन भूमि पर पहले मड़हा लगाया जा रहा है। इसके कुछ दिनों बाद जोत-कोड़ कर खेती कर दी जा रही है। वन भूमि पर मड़हा लगाने के बाद उसे कृषि योग्य भूमि बनाने के लिए पेड़ों का अवैध कटान भी हो रहा है। इससे पर्यावरण को बड़े पैमाने पर क्षति हो रही है। अतिक्रमण की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिल रही है लेकिन उन्हें तत्काल खदेड़ा नहीं जा रहा है जिससे आगे चलकर इस तरह के मामले में नासूर बन जा रहे हैं। बोले रेंजर

अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स समय से नहीं मिल रही है, जिससे दिक्कत आ रही है। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जैसे ही फोर्स उपलब्ध होगी कार्रवाई की जाएगी।

- प्रेम प्रकाश चौबे, घोरावल वन रेंज अधिकारी।

chat bot
आपका साथी