एक लाख लोगों को जोड़ने का संकल्प

रामदेव योग समिति संस्थान के पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए रविवार को योगाभ्यास किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन 21 जून को इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर एक लाख से अधिक लोगों को योगाभ्यास से जुड़ने के लिए संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:15 PM (IST)
एक लाख लोगों को जोड़ने का संकल्प
एक लाख लोगों को जोड़ने का संकल्प

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : रामदेव योग समिति संस्थान के पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए रविवार को योगाभ्यास किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन 21 जून को इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर एक लाख से अधिक लोगों को योगाभ्यास से जुड़ने के लिए संकल्प लिया।

रामदेव योग समिति संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य अजय कुमार पाठक ने कहा कि रामदेव योग समिति संस्थान के पदाधिकारी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन लाखों लोगों को योगाभ्यास कर उत्तम वाह निरोगी काया के रूप में कैसे दिनचर्या होनी चाहिए। इसको लेकर योगा प्रशिक्षकों ने अपने-अपने स्थानों के माध्यम से इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि योग आयुर्वेद के माध्यम से हम अपने शरीर की गंभीर से गंभीर व्याधियों को हटाकर इस शरीर को रोग मुक्त बना सकते हैं और आधुनिक दिनचर्या में सभी व्यक्तियों को रोज एक घंटे योगाभ्यास के लिए जरूर निकालना चाहिए। क्योंकि जीवन का सबसे उत्तम सुख निरोगी काया माना जाता है। जब हम स्वस्थ हैं तो दुनिया की सभी चीजें हमें अच्छी और उपयोगी दिखाई देती है। अस्वस्थ होने की स्थिति में हमें कुछ भी अच्छा नहीं समझ में आता। आचार्य ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने का एकमात्र उपाय भारत सरकार की द्वारा बनाई गई वैक्सीन की डोज के साथ-साथ योग और आयुर्वेद की डबल डोज बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर महिला प्रभारी प्रिया वर्मा, खुशबू, आकांक्षा, रजत, श्रीनिवास, दिनेश, अमरेश, अक्षय, योग प्रशिक्षक अंजना कुमारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी