नारी सुरक्षा को लेकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश में बढ़ते आपराधिक घटनाओं व लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नामित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 10:06 PM (IST)
नारी सुरक्षा को लेकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन
नारी सुरक्षा को लेकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं व लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को नामित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

सपा महासचिव मोहम्मद सईद ने कहा कि प्रदेश में आयेदिन महिलाओं से दुराचार व मारपीट जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा हत्या, लूट जैसे जघन्य अपराध आम हो गये हैं। बावजूद इसके प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं। महासचिव ने कहा कि जिस तरह से बहराइच में लूट के बाद महिला का अपहरण किया गया यह शासन-प्रशासन की असफलता को साफ प्रदर्शित करता है। मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द ही कानून व्यवस्था पर लगाम नहीं लगाया गया तो प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना जनहित में होगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। सत्ता पक्ष में बैठे लोग सरकारी कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता करने से नहीं चूक रहे हैं। इसके अलावा राजनीतिक संरक्षण में खुलेआम हत्या व अराजकता मचा हुआ है। इस मौके पर महफूज आलम खां, ओमप्रकाश त्रिपाठी, आनंद चौबे, चंद्रबली पटेल, राहुल सेठ, विक्रम कुशवाहा, शीतल सोनी, नीतिश पांडेय, जितेंद्र यादव, कमलेश यादव, चंद्रबली ¨सह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी