वसुधा में पिकअप पलटी, सात मजदूर घायल

चोपन थाना क्षेत्र के वसुधा में शनिवार को पिकअप पलटने से उस पर सवार सात मजदूर घायल हो गए। घायलों में सभी खनन मजदूर थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए चोपन सीएचसी में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:02 PM (IST)
वसुधा में पिकअप पलटी, सात मजदूर घायल
वसुधा में पिकअप पलटी, सात मजदूर घायल

जागरण संवाददाता, डाला(सोनभद्र) : चोपन थाना क्षेत्र के वसुधा में शनिवार को पिकअप पलटने से उस पर सवार सात मजदूर घायल हो गए। घायलों में सभी खनन मजदूर थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए चोपन सीएचसी में भर्ती कराया।

कोटा ग्राम पंचायत के वसुधा टोला क्षेत्र से बीस की संख्या में खनन मजदूर एक ही पिकअप पर सवार होकर बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में काम करने जा रहे थे। इसी बीच पिकअप जैसे ही आगे बढ़ी, अनियंत्रित होकर लगभग पांच फीट खाई में पलट गई। पिकअप पलटते ही मजदूर चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने वाहन में फंसे सभी को एक-एक कर बाहर निकाला। घटना की जानकारी लोगों ने 112 नंबर को देने के साथ ही एंबुलेंस को भी बुलाया। पिकअप पलटने से दिलबस (60) निवासी वसुधा, मंगरी(55)पत्नी लक्ष्मण निवासी वसुधा, शांति(17) पुत्री भगवानदास निवासी औराडंडी, मोहरमनिया(50) पत्नी राम प्रसाद निवासी वसुधा, राजेश (22) निवासी वसुधा, शारदा (21) निवासी वसुधा व बैजनाथ(30) वसुधा घायल हो गए। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को एंबुलेंस से चोपन सीएचसी ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी