शाहगंज के टेटी माइनर के पास पिकअप-ट्रैक्टर में टक्कर, छह बराती घायल

टेटी माइनर के पास रविवार की देर रात पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में आधा दर्जन बराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:25 PM (IST)
शाहगंज के टेटी माइनर के पास पिकअप-ट्रैक्टर में टक्कर, छह बराती घायल
शाहगंज के टेटी माइनर के पास पिकअप-ट्रैक्टर में टक्कर, छह बराती घायल

जागरण संवाददाता, शाहगंज (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के टेटी माइनर के पास रविवार की देर रात पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में आधा दर्जन बराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाहगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव से बाराती पिकअप पर सवार होकर रविवार की रात आठ बजे घोरावल के लिए निकले थे। पिकअप रात नौ बजे शाहगंज थाना क्षेत्र में टेटी माइनर के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के दौरान तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। गनीमत यही रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बावजूद पिकअप सवार राम छवि पुत्र विजय, संदीप पुत्र रामधनी, बृजेश पुत्र नागेंद्र, चंद्रमा पुत्र महेश सभी निवासी महुअरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर शाहगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उपनिरीक्षक कृष्णा अवतार सिंह ने बताया कि छह लोगों को अधिक चोट आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी