Robertsganj Loksabha Result : राबटर्सगंज लोस से अपना दल के पकौड़ी लाल कोल जीते

राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र के अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने राबर्ट्सगंज के 18 वें सांसद के रूप में जीत हासिल की है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:26 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 07:50 PM (IST)
Robertsganj Loksabha Result : राबटर्सगंज लोस से अपना दल के पकौड़ी लाल कोल जीते
Robertsganj Loksabha Result : राबटर्सगंज लोस से अपना दल के पकौड़ी लाल कोल जीते

सोनभद्र, जेएनएन। राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) संसदीय सीट पर 19 मई को पड़े मतों की गणना गुरुवार की शाम पांच बजे पूरी हो गई। इसमें अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने राबर्ट्सगंज के 18 वें सांसद के रूप में जीत हासिल की। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलाल कोल को 54336 मतों से हराकर जीत दर्ज किया। इस दौरान पकौड़ी लाल कोल को 447914 मत, भाईलाल कोल को 393578 व तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 35269 मत मिला। इसके पूर्व इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा। इस दौरान 12 प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े कुल 987357 मतों की 32 चक्र में गिनती पूरी हो गई। जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जीत का प्रमाण पत्र पकौड़ी लाल कोल को दिया। 

गुरुवार की शाम पांच बजते ही चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा राबटर्सगंज को नया सांसद मिल गया। राबटर्सगंज लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 19 मई को 58.26 फीसद मतदान हुआ था। सुबह सात बजे से ही मतगणनास्‍थन पर सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रत्‍याशियों का भी हुजूम उमड़ा तो सबसे पहले डाक से प्राप्‍त्‍ मतों की गिनती की गई। 

-----------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

5.10 बजे : राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र के अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने राबर्ट्सगंज के 18 वें सांसद के रूप में जीत हासिल की है। 

5 बजे : अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 446876, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 392705 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 35102 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 54171  मतों से आगे हैं। 

2 बजे : अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 310259, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 266060 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 24702 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 44199 मतों से आगे हैं।

1.15 बजे : 20 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 153611, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 137416 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 12883 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 16195 मतों से आगे हैं।

12:45 बजे : 19 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 144139, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 126640 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 12229 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 17499 मतों से आगे हैं।

12 बजे: 18 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 133790, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 120459 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 11303 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 13331 मतों से आगे हैं।

11.50 बजे : 16 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 123758, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 109288 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 10744 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 14470 मतों से आगे हैं।

11.45 बजे : 15 वेंचक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 113572, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 100367 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 10116 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 13205 मतों से आगे हैं।

11.40 बजे : 14 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 106800, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 95948 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 9481 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 10852 मतों से आगे हैं।

11.15 बजे : 13 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 98718, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 89626 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 8996 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 9092 मतों से आगे हैं।

11.10 बजे : 12 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 92846 मत, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 83435 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 8617 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 9411 मतों से आगे हैं।

11 बजे : लोकसभा सीट पर 11 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 90691, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 79241 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 8496 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 11450 मतों से आगे हैं।

10.50 बजे: दसवें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 84337, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 74709 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 7784 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 9628 मतों से आगे हैं।

10.45 बजे : नौवें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 67949, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 60295 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 6475 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 7654 मतों से आगे हैं।

10.42 बजे: आठवें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 61449, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 53375 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 5964 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 8074 मतों से आगे हैं।

10.35 बजे : सातवें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 48049, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 39667 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 4965 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 8382 मतों से आगे हैं।

10.30 बजे : छठे चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 44854, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 35935 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 4766 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 8919 मतों से आगे हैं।

10.15 बजे : चौथे चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 5942, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 31676 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 4265 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 5924 मतों से आगे चल रहे हैं।

10 बजे : दूसरे चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 25855, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 18782 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 3041 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 7073 मतों से आगे हैं।

9.45 बजे : राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर प्रथम चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 12220, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 11268 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 1420 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 95 मतों से आगे हैं।

9.30 बजे : 658 कुल पोस्टल मतों में 557 मत पड़े थे। इसकी गणना में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 430, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 95 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 25 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 335 मतों से आगे हैं।

9 बजे : पोस्टल मतों की गणना हुई पूरी, अब ईवीएम की शुरू हुई गणना। प्रथम चक्र की गणना में ईवीएम में आई तकनीकि समस्या, बुलाए गए जानकार। घोरावल विधानसभा क्षेत्र की गणना रूकी।

8.30 बजे: पोस्टल मतों की गणना में अपना दल (एस) के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाई लाल कोल से 290 मतों से आगे चल रहे हैं।

12 प्रत्याशियों के भाग्य का खुला पिटारा

राबर्ट्सगंज सुरक्षित संसदीय सीट पर 19 मई को मतों की गणना गुरुवार की सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई। व्यापक जांच के बाद प्रत्याशी व उनके एजेंटों को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही 8 बजते ही पोस्टल मतों की गणना शुरू कर दी गई। मतदान के शुभारंभ के दौरान प्रेक्षक के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल के साथ ही प्रत्याशी व उनके एजेंट मौजूद रहे।

 

2014 राबर्टसगंज लोकसभा परिणाम

चुनाव में छोटेलाल भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 378211 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर बसपा के शारदा प्रसाद ने 187725 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर रहे सपा के पकौडी लाल कोल ने 135966 मत हासिल किया था। 

राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) लोकसभा -80

17,22,163

कुल मतदाता
9,87, 357 कुल पड़े मत
9,27,094 कुल पुरुष मतदाता
5,33,855 कुल पुरुष पड़े मत
7,95,026  कुल महिला मतदाता
4,53,495 कुल महिला पड़े मत
43  कुल अन्य मतदाता
7 कुल अन्य पड़े मत
58.26  फीसद कुल पड़ा मत
12 कुल प्रत्याशी

राबटर्सगंज लोकसभा के प्रत्‍याशी

अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन से पकौड़ी लाल कोल, सपा-बसपा गठबंधन से भाईलाल, कांग्रेस से भगवती प्रसाद चौधरी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से रूबी प्रसाद, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से अशोक कुमार कनौजिया, जनता दल यू से अनिता कोल, भारतीय लोकमत से अनुज कुमार कनौजिया, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कैलाश, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट से एसआर दारापुरी, भारत प्रभात पार्टी से सुनील कुमार, निर्दलीय प्रभुदयाल व विद्यासागर कुरील हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी