आदिवासी युवक की पिटाई से भड़के ग्रामीण, बनाया बंधक

चोपन थाना क्षेत्र के छिकड़ाडाड़ में सोमवार की शाम सात बजे एक आदिवासी किशोर की पिटाई करना हमलावरों को महंगा पड़ गया। भड़के आदिवासियों ने हमलावर तीन व्यक्तियों को बंधक बना लिया। घायल किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:12 PM (IST)
आदिवासी युवक की पिटाई से भड़के ग्रामीण, बनाया बंधक
आदिवासी युवक की पिटाई से भड़के ग्रामीण, बनाया बंधक

जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र) : चोपन थाना क्षेत्र के छिकड़ाडाड़ में सोमवार की शाम सात बजे एक आदिवासी किशोर की पिटाई करना हमलावरों को महंगा पड़ गया। भड़के आदिवासियों ने हमलावर तीन व्यक्तियों को बंधक बना लिया। घायल किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया है।

चोपन थाना क्षेत्र में छिकड़ाडाड़ गांव मिनी गोवा कहे जाने वाले अबाड़ी के समीप है। कुछ युवक अबाड़ी पिकनिक करने आए थे। लौटते समय शाम छह बजे इन युवकों ने छिड़काडाड़ निवासी राजेश कुमार (16) की पिटाई कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश की पिटाई की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। तमाम लोग लाठी लेकर घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और मौके पर मौजूद तीन लोगों को बंधक बना लिया। तीनों का हाथ पीछे कर रस्सी बांधने के बाद एंबुलेंस बुलाकर घायल राजेश कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शाम सात बजे घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि सीएचसी में घायल राजेश की हालचाल ली गई है। उन्होंने बंधक बनाने की घटना से इंकार किया। प्रभारी से बंधक बनाने की फोटो आने की बात कही गई तो फोन कट गया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों को समझाकर युवकों को छुड़ा लिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं किशोर को जख्मी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी