खेल मैदान की चहारदीवारी तोड़ी, आक्रोश

जासं महुली (सोनभद्र) दुद्धी ब्लाक के पोलवा गांव स्थित राजा बरियार शाह खेल मैदान की चहारदीवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:36 PM (IST)
खेल मैदान की चहारदीवारी तोड़ी, आक्रोश
खेल मैदान की चहारदीवारी तोड़ी, आक्रोश

जासं, महुली (सोनभद्र) : दुद्धी ब्लाक के पोलवा गांव स्थित राजा बरियार शाह खेल मैदान की चहारदीवारी तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले चहारदीवारी से सटे निवास करने वाले एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के सामने का करीब तीन मीटर हिस्सा मनमानी तरीके से तोड़वा दिया गया।

वर्ष 2009-10 में विधायक निधि से लाखों रुपये की लागत से क्षेत्र के सबसे बड़े खेल मैदान कहे जाने वाले राजा बरियार शाह फुटबाल खेल मैदान की चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। यहां पिछले पचास वर्षों से अन्तर्राज्यीय स्तर का फुटबाल प्रतियोगिता होती रही हैं। यहां वर्ष भर सुबह और शाम खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इनका कहना है कि चहारदीवारी से सटे निवास करने वाले यदि सभी लोग इसी तरह अपने सुविधा के अनुसार घरों के सामने की चहारदीवारी तोड़ देंगे तो फिर खेल मैदान पूरी तरह असुरक्षित हो जाएगा। पोलवा गांव की ग्राम प्रधान संजू देवी ने कहा कि सरकारी धन से बनाये गए चहारदीवारी तोड़ने वाले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।

chat bot
आपका साथी