झाड़ू तो कहीं पर लड्डू बांटकर मनाया गया पीएम का जन्मदिन

जागरण संवाददाता सोनभद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:29 PM (IST)
झाड़ू तो कहीं पर लड्डू बांटकर मनाया गया पीएम का जन्मदिन
झाड़ू तो कहीं पर लड्डू बांटकर मनाया गया पीएम का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान कहीं पर सफाई अभियान चलाया गया तो कहीं पर गरीब व असहाय लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष अजीत चैबे के नेतृत्व में शुक्रवार को राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। इसके बाद राब‌र्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चैक पर 71 किलो मिष्ठान वितरण कर किया गया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने इस दौरान जनपद के उत्कृष्ट 101 किसानों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि किसान देश के विकास में सबसे अहम कड़ी है। पीएम के जन्मदिन पर उनका सम्मान करके सबसे अधिक हर्ष हो रहा है। कहा कि 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में किसान मोर्चा के लिए यह गौरव का पल है। विशिष्ट अतिथि अशोक मिश्र ने कहा कि किसान पूज्यनीय हैं। किसान भारत की वह रीढ़ है जिस पर भारत का इतिहास स्थापित है। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चैबे, गोविद यादव, धर्मवीर तिवारी, अभिषेक सिंह चंदेल, रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, दयाशंकर पांडेय, पुष्पा सिंह, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव आदि रहे।

ओबरा : स्थानीय सुभाष तिराहे पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत मनाया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति व परिसर की साफ सफाई की। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान की अलख देश दुनिया के कोने कोने तक दिखाई देने लगा है। इस मौके पर रोशन सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अरविद सोनी, रिजवान कुरैशी, समीर माली, अभिषेक सेठ, हिमांशु यादव आदि रहे।

दुद्धी : तहसील मुख्यालय पर भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सेवा अभियान चलाकर पीएम मोदी का 71 वां जन्मदिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने शिवाजी तालाब पहुंच कर साफ-सफाई की। वहां तालाब एवं किनारे पर सफाई अभियान चलाकर शुरूआत किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंच मरीजो के बीच फल का वितरण किया।

घोरावल : मंडल कार्यालय पर शुक्रवार को अध्यक्ष अरूण पांडेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा बडे़ ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कैलाश सिंह, अनुराग अग्रहरि, शुभम भोजवाल, सुनील तिवारी, लवकुश केशरी, राजेंद्र शर्मा आदि रहे।

डाला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पाठ व हवन पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, मोनू, महेश सोनी, मुकेश जैन, सौरभ सिंह, मनीष तिवारी, राजू शुक्ला आदि रहे। इसी तरह गोविदपुर, वैनी, मधुपुर व रामगढ़ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

chat bot
आपका साथी