जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज होगा नामांकन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष पद के लिए सात सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अपना दल के पास जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अपना दल (एस) ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषण कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:47 PM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज होगा नामांकन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज होगा नामांकन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष पद के लिए सात सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अपना दल के पास जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अपना दल (एस) ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषण कर दी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा का चुनाव से हटने का लाभ सीधे तौर पर सपा को मिलता दिख रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि अभी तक जय प्रकाश पांडेय, अरविद, रितु सिंह, उत्तरा त्रिपाठी, राधिका, संगीता व कविता देवी ने नामांकन पत्र खरीदा है। यह है कार्यक्रम

नामांकन पत्र 26 जून को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जमा होंगे। इसके बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापसी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगी। मतगणना तीन बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगी। कलेक्ट्रेट में रहेगी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जिला पंचायत सदस्यों के अलावा किसी भी व्यक्ति व जनप्रतिनिधि को कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं किसी भी अधिकारी या सुरक्षा कर्मी द्वारा किसी भी जिला पंचायत सदस्य को प्रांगण में प्रवेश करने के किसी बहाने न रोका जाए। बताया कि कलेक्ट्रेट प्रांगण में जुलूस के रुप में कोई प्रवेश नहीं करेगा और न ही कोई व्यक्ति शस्त्र लेकर प्रांगण में आएगा। मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया कि वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। कहा कि इसके अलावा नामांकन के दौरान भी वीडियो ग्राफी कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी