भाजपा सरकार में किसी का भला नहीं : सपा

?????? ????? ???? ?????? ????? ????? ??? ???????? ?????? ??????????? ???????? ?? ??? ? ?????? ?????? ??????? ?? ????? ???? ???? ?? ????? ??????? ?? ????? ????? ?? ??????? ?? ???? ???? ?????

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 09:42 PM (IST)
भाजपा सरकार में किसी का भला नहीं : सपा
भाजपा सरकार में किसी का भला नहीं : सपा

जासं, सोनभद्र : रामगढ़ स्थित साईं पब्लिक स्कूल परिसर में समाजवादी पार्टी राब‌र्ट्सगंज विधानसभा के बूथ व सेक्टर स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनमानस को छल रही है। सपा सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान समाज का हर तबका सरकार की नीतियों से त्रस्त है। जन विरोधी नीतियों के कारण सपा द्वारा शीघ्र ही व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि इस सरकार में किसी का भला नहीं होने वाला है। भाजपा सिर्फ समाज को विभाजित कर वोट लेना चाह रही है। ¨कतु जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सईद कुरैशी ने किया। इस मौके पर रामसेवक यादव, डा. राम आधार जोसेफ, बद्री ¨सह पटेल, मनीचंद्र कनौजिया, वेदमणि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी