वैक्सीन लगवाने में घबराने की नहीं आगे आने की जरूरत

जागरण संवाददाता सोनभद्र कोरोना वायरस से न घबराएं खुद बचें औरों को भी बचाएं। यह संद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:21 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:21 AM (IST)
वैक्सीन लगवाने में घबराने की नहीं आगे आने की जरूरत
वैक्सीन लगवाने में घबराने की नहीं आगे आने की जरूरत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें औरों को भी बचाएं। यह संदेश व अपील कोविड टीकाकरण के लिए जिला संयुक्त अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों की सभी से हैं। उनका कहना है कि जागरूक रहकर ही यह जंग जीती जा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि सरकार व प्रशासन की अपीलों को समझते हुए कोविड के नियमों का पालन करें।

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रति आम जनता सतर्क हो रही है। इससे स्वयं व परिवार की सुरक्षा का कवच वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण में उत्सव जैसा माहौल देखने में आया। टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार भी बुजुर्ग करते रहे। उनके चेहरे पर देरी होने पर भी निराशा नजर नहीं आई। 45 वर्ष आयु से ऊपर के नागरिकों को शाम तक वैक्सीन की पहली डोज दी गई। कई लोगों को दूसरी डोज भी लगाई गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका उत्सव को लेकर उत्साह नजर आया। टीका लगवाने के बाद लोगों ने कहा कि कोरोना आपदा खत्म नहीं हुई है। इससे बचाव सिर्फ वैक्सीन से ही संभव है। यह हमारे लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा। हम सभी को चार दिन चलने वाले इस टीका उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

.........

एंटी कोविड वैक्सिनेशन पूरे देश दुनिया में •ाोर शोर से चल रहा है। ये वैक्सीन लगने के बाद भी कुछ लोगों को संक्रमण हो रहा है। हालांकि ये प्रतिशत बेहद मामूली है। संक्रमित होने वालों में हेल्थ वर्कर्स भी हैं। अपील की है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं क्योंकि ये आपको कोविड-19 के गंभीर लक्षणों से बचाएगी। वैक्सीन लगवाने के बाद भी सतर्क रहें। मास्क लगाते रहें। सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। -डा. संजय कुमार सिंह, कोरोना वारियर, चिकित्साधिकारी (आयुष) टेस्टिग और ट्रेसिग पर जोर दिया जाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए खुद लोगों को आगे आना होगा। कल तक टीका उत्सव है। लोगों को इसका फायदा उठाना चाहिए। - डा. रचना तिवारी, कवियत्री टीका उत्सव के दौरान सभी लोग शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं। युवाओं को आगे आने की जरूरत है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी हमें सख्ती बरतनी है। वैक्सीन के बाद भी मास्क और सावधानी बरतना जरूरी है। - जसवीर सिंह, अध्यक्ष, गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा नाइट क‌र्फ्यू को कोरोना क‌र्फ्यू के नाम से याद रखना चाहिए। इस बार हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए सभी उपाय मौजूद हैं। अब तो वैक्सीन भी है। असलिए घबराने की जरूरत नहीं है। - अजय शुक्ला, अध्यक्ष कमिस्ट एसोसिएशन कोरोना से बाहर निकलने का रास्ता ज्यादा टेस्टिग है। पाजिटिव केस बढ़ने से घबराएं नहीं। टेस्ट जरूर कराएं। जब टेस्ट होगा तभी उसका निवारण होगा। वैक्सीन लगवाने के बाद भी हमें सख्ती बरतनी होगी। - रवि प्रकाश त्रिपाठी, जिला प्रभारी, पंजतिल योग समिति

chat bot
आपका साथी